ग्रेटर नोएडा, जुलाई 31 -- ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक की विशटाउन परियोजना के 21 और टावर में दो हजार फ्लैट तैयार हो गए हैं। सुरक्षा रियलटी कंपनी का दावा है कि अब तक कुल 84 टावर में 7913 फ्लैट तैयार हो चुके हैं। निर्माण कार्य पूरा कर 42 टावर का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) ले लिया गया है और 26 टावर की एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। सात टावर का स्ट्रक्चल ऑडिट पूरा हो चुका है, जबकि नौ टावर का ऑडिट जारी है। सात टावर का स्ट्रक्चर ऑडिट पूरा जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जश पंचमिया ने बताया कि जिन 42 टावर के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिल चुके हैं, जिनमें 4,213 फ्लैट बनाए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने दो हजार 229 फ्लैट वाले 26 और टावर की ओसी के लिए भी आवेदन किया है और जल्द ही इनके लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 583 फ्लैट वाले ...