ग्रेटर नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे के कलूपुरा गांव में मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बेटे और ससुर के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव और उसकी बाइक को सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कलूपुरा का रहने वाला 26 वर्षीय सुखदेव शर्मा तीन दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा मिला। शव के पास ही टूटी हालत में उसकी बाइक और हेलमेट पड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, अवैध स...