ग्रेटर नोएडा, फरवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थार में सवार एक 22 वर्षीय युवक ने एक बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। थार सवार थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास पेट्रोल पंप डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए ही निकल गया था। इसके बाद बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक के जरिए उसका पीछा किया तो थार सवार ने उसे टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि टक्कर के बाद पंपकर्मी को मामूली चोटें आईं वहीं उसकी बाइक थार के नीचे फंस गई। थार सवार ने इसके बाद बाइक को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने उसे इशारा भी किया मगर वह फिर भी बाइक को घसीटता ही रहा।पुलिस ने मामले पर क्या कहा? इस मामले पर संबंध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा है कि...