ग्रेटर कैलाश में भीषण सड़क हादसा, 71 वर्षीय महिला की मौत; कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद दंपत्ति को रौंदा
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- साउथ दिल्ली में कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार को एक बेकाबू कार ने बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी जिसमें 71 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ग्रेटर कैलाश-1 में हुई इस सड़क दुर्घटना में कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर बुजुर्ग दंपत्ति को रौंदा। पुलिस के मुताबिक, एक पीसीआर कॉल के जरिए सड़क हादसे को लेकर जानकारी दी गई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि ग्रेटर कैलाश-1 में सड़क हादसा हुआ है। ड्राइवर ने कथित तौर पर बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मारने से पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी थी। पैदल चल रहे दंपत्ति को हादसे के तुरंत बाद ही मूलचंद अस्पताल लेकर जाया गया जहां बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान शशि (71) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, पर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.