आगरा, अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल को संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुणमोझी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 हेक्टेयर भूमि पर कुल संभावित लागत 5142 करोड़ रुपये से 10 आवासीय टाउनशिप का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित है। शिलान्यास से पूर्व मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमिपूजन करेंगे तथा टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात विभिन्न विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।मंडलायुक्त ने हेलीपेड से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.