फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। शहर के सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में मंगलवार को कक्षा सात से नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए सम्मानित किया गया। ग्रेजुएशन कैप पहनकर विद्यार्थियों ने इस विशेष क्षण को यादगार बना दिया। प्रबंधक नितीश कुमार ने कहा कि ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। वहीं प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका गुप्ता ने कहा कि यह समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सफलता का उत्सव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...