मेरठ, मार्च 28 -- नगर स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में शनिवार को यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों को यूकेजी से प्राइमरी सेक्शन में प्रोमोट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सको के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अपने सपनों को भी दर्शाया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...