मथुरा, मार्च 25 -- कृष्णकुलम स्कूल में नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसमें विद्यालय के सेक्रेटरी इंजीनियर दीपक मुकुटमणि, प्रधानाचार्या शुभम गोधर, उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इसमें विद्यार्थियों ने कश्मीरी गीत भुमरो, बॉलीवुड गीत जादू जादू, इत्ती सी हंसी, स्कूल चलें हम, डोरेमोन थीम तथा एक जिंदगी मेरी सौ ख्वाहिशें जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इंजी. दीपक मुकुटमणि ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्या शुभम गोधर ने इसे बच्चों के जीवन की प्रेरणादायक शुरुआत बताया। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.