रुद्रपुर, फरवरी 23 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें यूकेजी के लगभग 70 विद्यार्थी शामिल रहे। साथ ही विद्यालय टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सोमवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ प्रबंधक नीरज कुमार, प्रशासनिका मंजू खन्ना एवं प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र जोशी ने किया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने यूकेजी में टॉप आए बच्चों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रेनू सिंह, रोली सक्सेना, पूजा पांडे, मनीषा उपाध्याय, रंजीत मेहरा, पुष्पा धामी, रजत भटनागर, विष्णु भाष्कर त्रिपाठी, टीडी पचोली, योगेश गुप्ता, राधिका पोखरिया, पूनम गुम्बर, पूजा गुलाटी, ममता बिष्ट, श...