मेरठ, अप्रैल 18 -- गढ़ रोड भटीपुरा गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल में शनिवार को यूकेजी के बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन आलोक भटनागर, कॉडायरेक्टर अभिनव भटनागर, सचिव अंकित गुप्ता, डायरेक्टर कपिल गर्ग व प्रधानाचार्या बबीता पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। सीनियर छात्राओं ने निधि वर्मा, आरोही, तनु, वैष्णवी, परिधि, कनिका, अराध्या, भूमि, अवनी, आरुषि आदि ने सांस्कृतिक व रंगारंग गीत नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया गया तथा ग्रेजुएशन डिग्री व स्पेशल रिमार्क टैग्स प्रदान किए गए। संचालन आराध्या और दीपांशी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...