मेरठ, मार्च 13 -- बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को किंडरगार्डन ग्रेजुएशन समारोह और प्राइज डे का आयोजन इंद्रधनुष की छटा थीम पर किया गया। मुख्य अतिथि कल्पना सक्सेना, आईपीएस, डीआईजी पीएसी मेरठ रहीं। समारोह में नन्हे विद्यार्थियों ने लघु नाटिका, नृत्य, कविता वाचन और समूह गीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। प्रत्येक प्रस्तुति ने जीवन के अलग-अलग रंगों खुशी, साहस, आशा और आत्मविश्वास का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने नौनिहालों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।प्रो. वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व को हर रंग में निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंधक अतुल कुमार सिंह, डायरेक्टर अनुमेहा सिंह और श्वेता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्...