नई दिल्ली, मार्च 14 -- शिक्षा बहुत महंगी हो चुकी है। माता-पिता सिर्फ स्कूल की फीस के तौर पर ही लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, हायर एजुकेशन की तो बात ही छोड़ दीजिए। लेकिन अमेरिका का एक स्कूल बच्चों को करोड़पति बनाने का वादा कर रहा है। स्कूल का दावा है कि जब तक आपका बच्चा ग्रेजुएट होगा, तब तक वह करोड़पति बन चुका होगा। दरअसल, अमेरिका के एक AI पावर्ड स्कूल जिसका नाम अल्फा स्कूल (Alpha School) है, का कहना है कि अगर ग्रेजुएशन तक आपका बच्चा 1 मिलियन डॉलर नहीं कमा पाता है, तो वे आपकी पूरी फीस वापस कर देंगे।ग्रेजुएशन तक $1 मिलियन कमाएं, या पूरी फीस वापस पाएं एक्स पर, अल्फा स्कूल के कैमरन सोर्स्बी ने एक नए प्रोग्राम की घोषणा की, जो खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जो उद्यमी यानी बिजनेसमैन बनना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, "हमारा वादा: ग्रेजुएशन तक $1 मिल...