मेरठ, मार्च 24 -- दिल्ली ग्लोबल स्कूल मवाना में मंगलवार को एसकेजी (किंडर गार्डन) का ग्रेजुएशन-डे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने एसकेजी के होनहार विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, सरस्वती वंदना तथा रैंप वॉक प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन में प्रज्ञा, कौशल, शिखा मोनी, जाह्नवी, दीपशिखा, अनुराधा, इतिक्षा एवं आलम का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...