जमशेदपुर, अगस्त 7 -- ग्रेजुएट महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को बीएड विभाग, एनएसएस और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और पौधों से स्वागत के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता को अनिवार्य बताया। मुख्य अतिथि डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने पोक्सो एक्ट, आईपीसी धाराओं, महिलाओं के मौलिक अधिकारों, पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी और गुड व बैड टच के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, थाना में एफआईआर दर्ज न होने की स्थिति में कानूनी उपायों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता केके सिन्हा और योगिता कुमारी ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, म...