सहारनपुर, अप्रैल 8 -- गंगोह, संवाददाता । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम द्वारा आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के तीन मेधावी छात्र दिलनवाज, जसवंत सैनी, रविकांत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की है। कुलपति डॉ. रणजीत सिंह व कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डायरेक्टर प्रो. भूपेंद्र चौहान सहित अन्य ने भी छात्रों की मेहनत को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...