जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर। ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन के वाणिज्य विभाग की ओर से व्यवसाय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर वाणिज्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. दीपा शरण ने आधुनिक व्यवसाय में एआई की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नई तकनीक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने बदलते परिवेश में तकनीकी दक्षता की प्रासंगिकता समझाई। समारोह के तहत भाषण, निबंध, मॉडल, पोस्टर, नारा, कोलाज, विज्ञापन निर्माण और मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री भी लगाई गई, जिसमें छात्राओं ने अपने उद्यमशीलता कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन ...