जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- ग्रेजुएट कॉलेज में आगामी मई माह में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। बीएड विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाला पहला दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 15 और 16 मई 2026 को निर्धारित किया गया है, जबकि दूसरा सेमिनार 22 और 23 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महाविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया है।सेमिनार की सफलता और मुख्य अतिथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्रैजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों के साथ निमंत्रण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के कुलाधिपति सुखदेव महतो और राज्यपाल प्रतिनिधि व कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सिंडिकेट सदस्...