जमशेदपुर, जून 6 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में अनिवार्य 8 सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम' के लिए 'द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वुमेन', जमशेदपुर की भूगोल विभाग (सेमेस्टर 4) की दो टीमों (कुल 8 छात्राओं) का चयन किया गया है।यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक चलेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के भूगोल विभाग की पीजी हेड सह विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सुनीता कुमारी की अनुशंसा के बाद, झारखंड सरकार के झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम विभाग द्वारा इन टीमों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।यह पूरी इंटर्नशिप भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. दीप्ति के मार्गदर्शन (मेंटरशिप) मे...