गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर। एसोसिएशन ऑफ ग्रेजुएट इंजीनियर्स (गोरखपुर चैप्टर) की बैठक में इंजीनियर सतीश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। एजीएम के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। काउंसिल मेंबर का चुनाव संपन्न हुआ। सतीश सिंह साल 2002 के बाद 2026 में दोबारा अध्यक्ष बने हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश सिंह ने पदभार संभालते ही महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रत्येक सदस्य का 10 लाख रुपये का बीमा कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में सहमति के बाद पारित कर दिया। इस दौरान इस दौरान इंजीनियर अंकित गुप्ता, राजकपूर, एएन त्रिपाठी, अंकित सिंह, नीरज गौतम और संजय मणि सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व सचिव इंजीनियर पब्लिश का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...