नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।उन्हें कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 5-नेवल यूनिट एनसीसी के शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर कमलेश जोशी की ओर से इकाई की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कैडेट्स ने फायरिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, आईटी उपकरण, शिप मॉडलिंग और ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया l मेजर भल्ला ने आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित कैडेट्स की भूमिका एवं उपयोगिता पर विशेष बल दिया गया। यहां एनसीसी अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह, 77 बटालियन के कर्नल जितेंद्र शर्मा, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की ऑफिसर कमांडिंग अर्चना चौधरी, 79 बटालियन के कर्नल अभिजीत मेहता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.