गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) ने ग्रुप बी और सी के रेल कर्मचारियों को मोबाइल हैंडसेट खरीद पर रिइम्बर्समेंट देने की मांग रेलवे बोर्ड के सामने रखी है। एनएफआईआर ने सोमवार को पत्र भेजकर सीयूजी सिम का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव रखा है। पीआरकेएस के महामंत्री व एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय व अध्यक्ष रमेश मिश्रा के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई थी। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आधिकारिक संचार के लिए कर्मचारियों को सीयूजी सिम दिए जाते हैं, लेकिन हैंडसेट उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मोबाइल फोन अपनी जेब से खरीदना पड़ता है। संगठन ने अधिकारियों की तरह ग्रुप बी और सी कर्मचारियों को भी मोबाइल खरीद पर...