शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- मारवाह सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ओसीएफ ग्रुप एच और ग्रुप डी के बीच मुकाबला खेला गया। ग्रुप डी ने बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर 41 रनों से जीत दर्ज की। मैच के बाद एकेडमी की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नगर के मारवाह मॉडर्न स्कूल में चौधरी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में ग्रुप डी के कप्तान अभय दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने 8 विकेट पर 216 रन बनाए। शोभित कुमार ने 60 रन और आदिल खान ने 51 रन की पारी खेली। बाला प्रसाद मिश्र ने सात चौकों की मदद से 48 रन बनाए। ग्रुप एच की ओर से दीपक और आदित्य वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रुप एच की टीम 29.3 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। आदित्य वर्मा ने 57 रन ...