लखनऊ, अप्रैल 15 -- गोमती नगर जन कल्याण महा समिति के वार्षिकोत्सव में अनुपस्थित रहे ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु शुक्ला को मंगलवार को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे और अन्य पदाधिकारियों ने उनके परिजनों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से प्रेषित स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र सौंपा। यह सम्मान उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है, जिसे उनके स्वजनों ने गौरव के साथ ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...