ग्रुप केन्द्र में उमंग और उत्साह के साथ किया योगाभ्यास
रामपुर, जून 23 -- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र में उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगा फोर हेल्दी एजिंग की विशेष थीम के अन्तर्गत मनाया गया। उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को निरोग और स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है ताकि देश का हर नागरिक इसका लाभ उठाकर स्वस्थ रह सके। योग दिवस के अवसर पर ग्रुप केन्द्र कैंप परिसर के मुख्य और संवेदनशील स्थानों पर बैनर लगाकर आम जनमानस को स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.