देहरादून, नवम्बर 9 -- मानुष प्रेरणा सेवा ट्रस्ट की ओर से रजत जयंती के अवसर पर आयोजित जीके एंड आर्ट कंपटीशन में ग्रुप ए में पहला स्थान आरव गुप्ता, ग्रुप बी में स्मित सिंह व ग्रुप सी में पहला स्थान पर आशीष कुमार ने हासिल किया। रविवार को मां काली मंदिर में जीके एंड आर्ट कंपटीशन आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 212 विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में ग्रुप ए में पहला स्थान आरव गुप्ता, दूसरा स्थान नासिर और तीसरा स्थान आरविता गुप्ता ने प्राप्त किया। ग्रुप बी में पहला स्थान ईशमीत सिंह, दूसरा स्थान रिया कुमारी और तीसरा स्थान मीष्टी ने प्राप्त किया। ग्रुप सी में पहला स्थान पर आशीष कुमार, दूसरा स्थान पर श्रीहन और तीसरा स्थान पर अभिनव रहा। ग्रुप डी में पहला स्थान सार्थक डोभाल, दूसरा स्थान दक्ष भट्ट और तीसरा स्थान सार्थक क...