साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। गुड फ्राइडे पर शहर के बिजली घाट स्थित कैथोलिक चर्च में शुक्रवार की दोपहर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया। प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की याद में इस दिन को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के कुछ लोग इस दिन उपवास भी रखते हैं । यह दिन ईसा मसीह के त्याग, प्रेम व क्षमा के संदेश का प्रतीक है। कैथोलिक चर्च परिसर में दोपहर को प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाये जाने के घटनाक्रम को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान अधिकांश लोगों की आंखें नम थीं। चर्च में कार्यक्रम का नेतृत्व फादर मेथियस हेम्ब्रम ने किया। मौके पर फादर लाजारूस किस्कू व फादर प्रमोद कैथा के अलावा लीली हेम्ब्रम कविता काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे । फोटो 03,...