फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। यात्रियों को होने वाली परेशानियों के चलते ग्रीष्म कालीन विशेष ट्रेन का संचालन कराए जाने का रेलवे ने निर्णय लिया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक से एक अप्रैल से नौ अप्रैल व 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार व गुरुवार, बनारस से तीन अप्रैल से 11 व 17 अप्रैल से दो मई तक प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को संचालित होगी जो फतेहपुर में दो-दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...