दरभंगा, मई 13 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में मंगलवार को ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य देखभाल विषय पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की प्रो. कुसुम कुमारी ने ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। उन्होनें ग्रीष्म ऋतु में बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त जल सेवन, आहार में बदलाव, त्वचा एवं लू से बचाव तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जीवनशैली में परिवर्तन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने हल्का एवं सुपाच्य भोजन, पर्याप्त तरल पदार्थ लेने और दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने कहा कि मौसमी जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल स्वस्थ जीवन के लिए...