फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब ग्रीष्मकालीन गृहकार्य को गंभीरता से लेना होगा। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के घर जाकर गृहकार्य का औचक निरीक्षण करें। इसके साथ ही अध्यापक अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं पर चर्चा करेंगे और उनके समाधान के उपाय भी बताएंगे।

ग्रीष्म अवकाश की तैयारी बता दें कि प्रदेश सरकार ने अभी तक ग्रीष्म अवकाश की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि एक जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो सकती हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग पहले से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर तैयारी में जुट गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अक्सर ...