फरीदाबाद, जून 23 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। अब स्कूलों में बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन माध्यम से लगाई जाएगी। इसके लिए अध्यापक हरियाणा निपुण पोर्टल का इस्तेमाल करेंगे। इस नई व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी और स्कूल से गैरहाजिर रहने वाले बच्चों पर अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी निगरानी रहेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रतिदिन कक्षा में अध्यापक विद्यार्थियों के नाम बोलकर उपस्थिति दर्ज करेंगे। जो विद्यार्थी कक्षा में मौजूद होंगे, उनके नाम के आगे उपस्थित दर्ज किया जा...