फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में ग्रीष्म अवकाश को ध्यान में रखते हुए जिला बाल कल्याण परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें विभिन्न रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार बच्चों के लिए तैराकी प्रशिक्षण शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है। यदि उच्च अधिकारियों को स्वीकृति मिलती है तो इस बार स्मार्ट सिटी के बच्चे ग्रीष्म अवकाश में तैराकी भी सीखेंगे। परिषद द्वारा एनआईटी स्थित बाल भवन में आयोजित होने वाले इस समर कैंप में बच्चों को संगीत, नृत्य, कला एवं शिल्प, सिलाई-कढ़ाई और खेलकूद जैसी शौक कक्षाएं (हॉबी क्लासेस) में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के स...