जमशेदपुर, मई 9 -- शहर के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों से पूर्व अंतिम कार्यदिवस को विद्यार्थियों के लिए विशेष और यादगार बनाने हेतु हर्षोल्लास के साथ 'बैगलेस डे' का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के बोझ से मुक्त कर उन्हें रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभव के करीब लाना था। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बिना बस्ते के स्कूल पहुँचकर विभिन्न मनोरंजक और कलात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर रंगों, हँसी और सृजनात्मकता से सराबोर हो उठा।नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए क्राफ्ट सामग्री के माध्यम से सुंदर कार्ड, आकर्षक पास्ता माला, रंगीन पत्थर और ग्रीष्मकालीन टोपियाँ तैयार कीं। यह भी पढ़ें- नंदा कॉवेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस इन ग...