दुमका, जून 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मानव संसाधन विकास ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर आवश्यकताधारित सहायक प्राध्यापकों से ग्रीष्मावकाश एवं अन्य अवकाश में गैर-शैक्षणिक कार्य लेने का निर्देश दिया है। विभागीय संकल्प संख्या कंडिका-2 की उप कंडिका-5 के अनुसार ग्रीष्मावकाश एवं अन्य अवकाश में नियमित कक्षाएं बंद रहती हैं। इस अवधि में राजकीय विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों और अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत आवश्यकताधारित सहायक प्राध्यापकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराया जाएगा। इसके बदले उन्हें मानदेय देय होगा। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि प्राचार्य और प्राचार्या यह सुनिश्चित करेंगे कि अवकाश के दौरान भी प्रत्येक आवश्यकताधारित सहायक प्राध्यापक से प्रति सप्ताह 16 कक्षाओं के बराबर गैर-शैक्षणिक कार्य ...