ग्रीष्मावकाश में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन
समस्तीपुर, जून 1 -- समस्तीपुर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेला पंचरूखी के संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार ने विशेष ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत (ध्रुपद और ख्याल गायकी) का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। शिक्षक मंगलेश कुमार ने आधुनिक तकनीक का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए 'डिस्कॉर्ड' और 'गूगल मीट' जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दूर-दराज के विद्यार्थियों को संगीत की बारीकियों से जोड़ रखा है। विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को संगीत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे निरंतर ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय हैं। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी पहचान बना चुके श्री कुमार का मानना है कि कला और साधना किसी समय-सीमा या अवकाश की मोहताज नहीं होती। यह भी पढ़ें- ग्रीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.