लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय जनगणना के कार्य में लगे शिक्षकों ने अर्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षकों से जनगणना का काम कराया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों को अर्जित अवकाश इसकी एवज में दिया जाएगा।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिक्षकों को अर्जित अवकाश देने की मांग की है, जिससे वह अपने जरूरी कार्य इन अर्जित अवकाश में निपटा सकें। शिक्षक राष्ट्र हित को देखते हुए जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरे मनोयोग से करने को तैयार है लेकिन उसकी सुविधा का भी ख्याल रखा जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना और शिक्षण कार्य एक साथ संभव नहीं, शिक्षकों का धरना शिक्षकों को भी मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए ...