समस्तीपुर, जून 3 -- समस्तीपुर। मध्य विद्यालय, बेला पंचरुखी में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के समय का सदुपयोग करने के लिए प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा नवाचार कर ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है। इसकी शुरुआत उन्होंने सोमवार को गूगल मीट के ज़रिए की है। कार्यक्रम का संयोजन अनुपम कुमार राय ने किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय खुला रहने पर बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर संचालित कर सीखते थे, ग्रीष्मावकाश में इस तरह के क्लास को मोबाइल के माध्यम से सिखाया जा रहा है। इसके तहत कंप्यूटर क्या है, आज के जीवन में कंप्यूटर किस तरह उपयोगी है, कंप्यूटर के कितने भाग हैं, सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर क्या है, इसके कितने भाग हैं, आदि के बारे में स्क्रीन पर बताया गया। विद्यालय में नियमित संचालित पाठ्यक्रम डिजिटल जागरूकता जोड़े गांव को दुनिया ...