खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश बाद बच्चों के लिए स्वागत सप्ताह आयोजित की जाएगी। 22 से अगले 27 जून तक स्वागत सप्ताह चलेगी। जिससे अवकाश के बाद बच्चे स्कूल में पूरे उत्साह के साथ पठन-पाठन कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी इस पहल से संतुष्टि मिलेगी। जिसको लेकर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को जरूरी निर्देश दिया है। डीईओ ने बताया कि निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में ग्रीष्मावकाश बाद 22 जून से खुल रही स्कूलों में बेहतर माहौल बनाने की पहल की गई है। ताकि अवकाश के बाद स्कूल आने वाले बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बने। यह भी पढ़ें- स्कूलों में कल मनेगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस, दिया गया निर्देश स्वागत समारोह के तहत स्कूलों में साज सज्जा व स्वागत वातावरण तैय...