खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूल ग्रीष्मावकाश के उपरांत सोमवार से खुला। स्कूल खुलते ही रौनक लौट गई। शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर व चंदन लगा बच्चों का स्वागत किया। गर्मी के असर को देखते हुए अगले 30 जून तक सुबहकालीन स्कूल ही संचालित होगी। जिले के 1147 स्कूलों में गत पहली जून से ग्रीष्मावकाश चल रहा था। इधर विभाग ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर रखा है। जिसमें प्रारंभिक यानि कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन में मन लगा रहे स्वागत सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभाग ने बच्चों के लिए अगले 27 जून तक स्वागत सप्ताह चलेगा। जाहिर है कि इस पहल से लम्बी छुट्टी के बाद स्कूल आने पर बच्चों में पठन-पाठन के लिए उत्साह बना रहे। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मावकाश बाद ख...