सिमडेगा, जून 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।एक माह के ग्रीष्मावकाश के बाद शुक्रवार को डीएवी विद्यालय खुल गया। विद्यालय खुलने के साथ ही छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रार्थना सभा के साथ नए शैक्षणिक सत्र के नियमित पठन-पाठन की शुरुआत की गई। मौके पर विद्यालय में नव नियुक्त दो शिक्षकों, राज किरण एवं बर्खा रानी ने अपना पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं से उनका परिचय कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप...