भभुआ, जून 22 -- गर्मी को देख छोटे बच्चों की पढ़ाई स्थगित, छह से बारहवीं तक की पढ़ाई शिक्षकों की रही उपस्थिति, सीमित समय तक चला शैक्षणिक कार्यक्रम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को जिले के सभी सरकारी विद्यालय खुल गए। हालांकि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई स्थगित रही। यह भी पढ़ें- 30 जून तक विद्यालय संचालन के लिए जारी की गई समय सारणी छह से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे और निर्धारित समय के अनुसार पढ़ाई में शामिल हुए। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सामान्य रही तथा उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन कराया। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के तहत ग...