देवघर, अप्रैल 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या- 09435 साबरमती बीजी-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल 2026 को रात 22:55 बजे साबरमती बीजी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर- 09436 आसनसोल-साबरमती बीजी स्पेशल 1 मई को 16:15 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 7:15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी। इन ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन नंबर- 04250 सुल्तानपुर-डानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल को 4:45 बजे सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22 बजे डानकुनी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- गर्मियों में यात...