महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में ग्रीष्मकालीन सारस गणना को लेकर वन चेतना भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सारस संरक्षण समिति लखनऊ के मार्गदर्शन में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की चारों रेंजों के वनक्षेत्राधिकारी, कर्मचारी व सारस मित्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन राजेन्द्र सुर्वे ने प्रशिक्षुओं को सारस संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सारस के घोंसलों की खोज, उनकी निगरानी व संरक्षण के प्रति विशेष सतर्कता जरूरी है। उन्होंने वनकर्मियों और सारस मित्रों से संरक्षण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वाइल्डलाइफ ...