ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने दिखाया उत्साह
मुरादाबाद, मई 26 -- केसीएम स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक है। कक्षा 3 से 12 तक के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के दौरान योग, खेलकूद, वॉलीबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, स्केटिंग, रंगोली, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, नृत्य, गायन और वादन जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं। बच्चों को अभिवादन, धन्यवाद और आमंत्रण में प्रयुक्त शब्द सिखाए गए, जिन्हें सीखने में विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को खेल, संगीत और कला गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.