अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। रेल प्रशासन ने दो मई से प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (02417/02418) का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दैनिक रूप से निर्धारित अवधि में चलेगी। अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज से चलकर अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 05:13 से 05:15 बजे तक रुकेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 02418 दादरी से चलकर अलीगढ़ स्टेशन पर रात 23:20 से 23:22 बजे तक ठहराव करेगी। इस सुविधा से अलीगढ़ के यात्रियों को प्रयागराज, कानपुर, फिरोजाबाद और दादरी की ओर आवागमन में राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है। यह भी पढ़ें- डानकुनी और दिल्ली के लिए चलाईं दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें ...