रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किसानों को समय पर ग्रीष्मकालीन मक्का बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीड्स प्लांट संचालकों, मक्का बीज विक्रय तथा मक्का उत्पाद क्रय करने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। एडीएम ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में मक्का फसल को बढ़ावा देना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए किसानों को समय से गुणवत्तायुक्त और आवश्यकतानुसार मक्का बीज उपलब्ध कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीज की कालाबजारी या कृत्रिम कमी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.