चंदौली, मार्च 31 -- चंदौली, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष राजेश मिश्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी ग्रीष्मकालीन न्यायालय समय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिले की भौगोलिक स्थिति और विभिन्न स्थानों पर न्यायालय कक्षों के फैले होने के कारण अधिकारियों और अधिवक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई न्यायालय मुख्य परिसर से 300 मीटर से लेकर दो किलोमीटर तक दूरी पर स्थित हैं। इससे गर्मी के दिनों में दोपहर के समय काम करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।इन समस्याओं को देखते हुए मई और जून माह में न्यायालय का संचालन पूर्व की भांति प्रातःकालीन समय में किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा मई माह में न्यायालय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगा। ताकि अधिवक्ताओं...