ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ आज से
बरेली, मई 31 -- राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामपुर बाग में एक से 20 जून तक शाम चार से छह बजे तक संचालित होगी। संयोजक कुलदीप वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में कला कुशल प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंटिग करने का हुनर बच्चों व नवोदित कलाकारों को सिखाया जाएगा I कार्यशाला दो आयु वर्गों 10 से 17 व 18 एवं उससे अधिक किसी भी आयु वर्ग में आयोजित होगी। प्रतिभागियों को ललित कला अकादमी की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा I मोबाइल नंबर 9997601429 एवं 7078711459 पर संपर्क करके पंजीकरण कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- राज्य ललित कला अकादमी की चित्रकला कार्यशाला शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.