पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। माधोटांडा में गोमती उद्गम तीर्थ पर 22 जून से शुरू हुए मां गोमती ग्रीष्मकालीन महोत्सव 2026 का आज समारोहपूर्वक समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। रासलीला मंडली द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। सभी ने गोमती आरती में भाग लिया और सुंदर काव्य प्रस्तुतियां दीं गईं। बीते दिनों 22 जून को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आयोजन का शुभारंभ किया था। शुक्रवार को कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन हुआ। सीडीओ मिश्रा ने कहा कि आज 82 गोमती मित्र घोषित किए गए हैं। इन्हें परिचय पत्र व प्रिंटेड टी शर्ट देकर एक रुपया लाने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन गोमती महोत्सव का समापन उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 गोमती मित्र बनाने का लक्ष्य है।...