अमरोहा, जून 13 -- हसनपुर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक गंगेश्वरी के बैनर तले शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किए गए जनगणना कार्य के बदले प्रतिकर अवकाश देने की मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि तहसील के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों ने प्रगणक के रूप में अब तक के जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया है। बताया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को त्रुटिहीन ढंग से पूरा करने के लिए शिक्षक समुदाय ने अपने पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश का परित्याग किया और भीषण गर्मी में भी लगातार क्षेत्र में रहकर कार्य को गति दी।शिक्षक संघ ने नियमावली का हवा...