बरेली, मई 16 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (स्टीम) आधारित विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशालाएं 25 मई से 20 जून तक आयोजित होंगी। कार्यशालाओं में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं और बीएससी के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक प्रयोगों तथा व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...